UPSSSC OTR कैसे करें? जानें जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो-सिग्नेचर के नियम और 3 साल के PET वैलिडिटी का नया Rule
UPSSSC OTR Registration 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने अब UPSSSC की Prarambhik Aharta Pariksha यानी Preliminary Eligibility Test (PET) और अन्य सभी मुख्य एग्जाम के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) को सभी छात्रों के लिए जरूरी कर दिया गया है।
अब यूपीएसएसएससी द्वारा निकाली जाने वाली हर रजिस्ट्रेशन के लिए ओटीआर जरूरी हो गया है। ऐसे में छात्र आगे लेखपाल, वीडीओ समेत अलग-अलग रजिस्ट्रेशन में शामिल होना चाहते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ओटीआर प्रक्रिया को पूरा कर लें।
आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किए थे। साथ ही, इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद छात्रों को रजिस्ट्रेशन और एग्जाम के लिए बार-बार पर्सनल और शैक्षणिक डिटेल्स को नहीं भरना पड़ेगा।
What is OTR System?
क्या आप जानते है उत्तर प्रदेश की सरकार ने OTR सिस्टम छात्रों की डिजिटल प्रोफाइल बनाने के लिए शुरू किया है। इस प्रक्रिया में छात्रों को अपनी सारी पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स को फिल करना होगा। इस OTR प्रक्रिया को पूरा करने के बाद छात्रों को आगे किसी भी फॉर्म को भरते समय इन डिटेल्स को दोबारा नहीं फिल करना होगा। जिन छात्रों ने PET 2025 के लिए पहले ही रजिस्ट्रेशन करा लिया है, वे PET रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके OTR के प्रोसेस को पूरा करें।
How to Register for the OTR Process?
UP गवर्नमेंट एग्जाम देने वाले छात्रों को OTR Process को कंप्लीट करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल upsssc.gov.in/Default.aspx पर विजिट करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। छात्रों को इस प्रोसेस के लिए एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दिया जाएगा, जिसके माध्यम से छात्र पोर्टल पर लॉग-इन करके अप्लाई कर सकेंगे।
UPSSSC OTR 2026 की जरूरी क्रेडेंशियल्स और इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स
UPSSSC OTR 2026 रजिस्ट्रेशन को करने से पहले छात्रों के पास नीचे दिए गई टेबल में डॉक्यूमेंट्स और डिटेल्स की जानकारी लेनी चाहिए। आइए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालते हैं।
कैटेगरी | जरूरी क्रेडेंशियल्स और इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स |
संपर्क सूत्र | ऑरिजनल मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी |
पर्सनल डिटेल्स | छात्र का नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि |
एड्रेस | स्थायी पता और पत्राचार का पता |
शैक्षणिक योग्यता | हाईस्कूल (10वीं) का रोल नंबर, बोर्ड का नाम, पासिंग ईयर और राज्य |
फोटोग्राफ | पिछले 6 महीने की पासपोर्ट साइज फोटो |
सिग्नेचर | साफ सिग्नेचर |
रजिस्ट्रेशन फीस | ₹0 |
UPSSSC OTR 2026 Direct Link: यहां क्लिक करें
UPSSSC OTR के इंपोर्टेंट Rules
UPSSSC द्वारा OTR रजिस्ट्रेशन को लेकर कुछ इस सालल कई इंपोर्टेंट रूल्स जारी किए गए है, छात्र OTR के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले नीचे दिए गए इन नियमों को देखें।
1. Important: PET और मुख्य एग्जाम के लिए OTR नंबर होना भविष्य में होने वाले एग्जाम के लिए जरूरी है। अब OTR के बिना छात्रों के रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया जाएगा।
2. एक ही OTR नंबर: हर एक छात्र के लिए केवल एक ही OTR नंबर को जारी किया जाएगा। जो छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन करते समय जरूरी रहेगा।
3. NO करेक्शन विंडो: एक बार छात्रों का OTR नंबर जेनरेट होने के बाद, किसी भी छात्र को उसमें बदलाव करने के लिए मौका नहीं दिया जाएगा।
4. एक्टिव मोबाइल और ईमेल-आईडी: छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन के दौरान दिया गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एक्टिव होना चाहिए। ऐसा इसलिए होना चाहिए क्योकि उन दोनों माध्यम के द्वारा छात्रों का OTP वेरिफिकेशन किया जाएगा।
5. सिग्नेचर का नियम: छात्र सिग्नेचर को अपलोड करते समय याद रखें कि यह सिग्नेचर इंग्लिश के कैपिटल लेटर में होने चाहिए। साथ ही, ऐसे ही एक्सेप्ट किए जाएंगे।
6. डॉक्यूमेंट्स का डिजिटल वेरिफिकेशन: OTR में छात्रों द्वारा फिल की गई सभी डिटेल्स और डॉक्यूमेंट्स को जारीकर्ता संस्थानों सेडिजिटली वेरीफाई किया जाएगा।
7. PET रजिस्ट्रेशन नंबर: नए छात्र OTR प्रोसेस के लिए सीधे फ्रेश रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, परंतु पुराने छात्रों को अपने पिछले के PET रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगइन करके इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
8. 24x7 एक्सेस: आपकी फोटो, सिग्नेचर और अन्य शैक्षणिक डिटेल्स OTR पोर्टल पर हमेशा सुरक्षित रहेंगे, जिन्हें आप कभी भी देख सकते हैं।
PET एग्जाम क्या होता है?
PET जिसे प्रिलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट के नाम से जाना जाता है। यह रजिस्ट्रेशन एग्जाम का पहला लेवल होता है। छात्रों को मेन्स एग्जाम करने से पहले इस PET एग्जाम को पास करना होता है। साथ ही, इस एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों को बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार PET एग्जाम में हासिल किए गए स्कोर तीन सालों तक वैलिड रहता है। वहीं अगर किसी कैंडिडेट के पास एक से ज्यादा PET के स्कोर हैं, तो वो हाईएस्ट स्कोर यूज कर सकते हैं।
What are the new changes to the PET score?
छात्र PET Score में हुए नए बदलावों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए यहां नीचे दिए गए पॉइंट्स को देखें।
- PET स्कोर की मान्यता 3 साल: आयोग द्वारा छात्रो के PET स्कोर को अब 3 सालों के लिए एलिजिबल कर दिया गया है। यह उन सभी छात्रों के लिए जरूरी जानकारी है, जिन्हें हर साल एग्जाम देने पड़ते थे।
- ज्यादा स्कोर का लाभ: यदि किसी छात्र के पास 3 साल की अवधि में एक से ज्यादा ऑरिजनल PET स्कोर हैं, तो वह आने वाले मुख्य रजिस्ट्रेशन एग्जाम के लिए अपने हाईएस्ट स्कोर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
छात्र OTR के प्रोसेस से जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को देखें। साथ ही, लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां बने रहें।
إرسال تعليق