Self Defence Training: 45,721 स्कूलों की बेटियों को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण, हर स्कूल में बनेगा सेल्फ डिफेंस क्लब

The post 45,721 स्कूलों की बेटियों को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण, हर स्कूल में बनेगा सेल्फ डिफेंस क्लब appeared fi47, 721 स्कूलों की बेटियों को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण, हर स्कूल में बनेगा सेल्फ डिफेंस क्लब


45,721 स्कूलों की बेटियों को मिलेगा आत्मरक्षा प्रशिक्षण, हर स्कूल में बनेगा सेल्फ डिफेंस क्लब

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने के उद्देश्य से ‘रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण अभियान’ शुरू किया है। समग्र शिक्षा के तहत प्रदेश के 45,721 उच्च प्राथमिक, कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (KGBV) की छात्राओं को 48 कार्यदिवस का विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।


Rani Lakshmibai aatmraksha Prashikshan


समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को फरवरी 2027 तक अभियान पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यरत अनुदेशक, व्यायाम शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के खेल शिक्षक देंगे। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों के साथ महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की जानकारी, आपातकालीन हेल्पलाइन, वार्मअप, मॉक ड्रिल, ब्लॉक और बचाव के तरीके, शरीर के संवेदनशील अंगों की पहचान, जेंडर सशक्तिकरण तथा आत्मरक्षा किट तैयार करने की जानकारी भी दी जाएगी।

हर विद्यालय में बनेगा सेल्फ डिफेंस क्लब

अभियान के तहत प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रत्येक विद्यालय में सेल्फ डिफेंस क्लब का गठन किया जाएगा। इसमें 10 प्रशिक्षित छात्राओं को नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी, जो अन्य छात्राओं को नियमित अभ्यास कराएंगी।

छात्राओं को यह भी बताया जाएगा कि आत्मरक्षा कौशल का उपयोग केवल आवश्यकता और विपरीत परिस्थितियों में ही किया जाना चाहिए।

वीरांगना पोर्टल पर होगी ऑनलाइन निगरानी

आत्मरक्षा प्रशिक्षण के अभ्यास के लिए वीरांगना पोर्टल पर उपलब्ध वीडियो का उपयोग किया जाएगा। प्रशिक्षण की उपस्थिति, फोटो और वीडियो भी इसी पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे, जिससे पूरे अभियान की ऑनलाइन निगरानी की जा सकेगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post