TET अनिवार्यता के विरोध में यूपी के शिक्षक करेंगे बड़ा आंदोलन, सड़क से संसद तक प्रदर्शन की तैयारी Tet Anivaryata


TET अनिवार्यता के विरोध में यूपी के शिक्षक करेंगे बड़ा आंदोलन, सड़क से संसद तक प्रदर्शन की तैयारी

डिजिटल डेस्क। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) को अनिवार्य किए जाने के निर्णय के खिलाफ शिक्षक संगठनों में तीव्र असंतोष व्याप्त है। इस मुद्दे पर सरकार द्वारा नौ फरवरी को सदन में दिए गए लिखित उत्तर से शिक्षक समुदाय में निराशा और बढ़ गई है।

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने जानकारी दी कि टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शीघ्र ही दिल्ली में एक विशाल शिक्षक रैली आयोजित की जाएगी। इसके तहत पैदल मार्च निकालकर सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया जाएगा।



मामला वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है

उन्होंने बताया कि टीईटी अनिवार्यता का मामला वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है। संगठन पूर्व में भी इस विषय को लेकर आंदोलन कर चुका है, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया अभी जारी है और संगठन किसी भी राजनीतिक दल या जनप्रतिनिधि का समर्थन या विरोध नहीं कर रहा है।

शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि टीईटी अनिवार्यता के कारण देश के किसी भी शिक्षक के हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

शीघ्र ही दिल्ली मार्च की घोषणा की जाएगी

यदि केंद्र सरकार या राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) सर्वोच्च न्यायालय के टीईटी संबंधी आदेश को निरस्त कराने अथवा नियमों में संशोधन के लिए कोई पहल नहीं करती है, तो अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में देशभर के लाखों शिक्षक अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक व्यापक आंदोलन छेड़ेंगे। शीघ्र ही दिल्ली मार्च सहित आंदोलन की विस्तृत रूपरेखा की घोषणा की जाएगी।

Post a Comment

أحدث أقدم