उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के बाद DGSE ने भी भेजा निर्देश, होली से पहले वेतन पेंशन और मानदेय जारी करने का आदेश Holi Avkash


उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के बाद DGSE ने भी भेजा निर्देश, होली से पहले वेतन पेंशन और मानदेय जारी करने का आदेश


लखनऊ । सरकार ने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा से जुड़े विद्यालयों व कार्यालयों में होली से पहले वेतन व मानदेय का भुगतान करने के आदेश दिए हैं।

इस संबंध में बुधवार को स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी से आदेश भी जारी कर दिया है। बेसिक, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता निदेशकों के साथ-साथ मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि दो मार्च को होलिका दहन एवं चार मार्च को रंगोत्सव पर्व होली से पूर्व अपने कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों व कर्मचारियों जिनमें स्थाई, प्रतिनियुक्ति, आउट सोर्संग, संविदा हवं दैनिक वेतनभोगियों के वेतन अथवा मानदेय का भुगतान कर दिया जाए।





Post a Comment

أحدث أقدم